पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला में, जिसका शीर्षक था,”भारत के छिपे रत्न” 21 नवंबर, 2020 को भारत के छिपे हुए रत्नों पर केंद्रित था। भारत वास्तव में एक झांकी की तरह है, जो हर मोड़ पर आपके सामने रंग, भोजन और संस्कृति का एक अलग परिदृश्य पेश करेगा। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी प्रेरित करता है। इसका अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि जितना हो सके सड़क मार्ग से उन गंतव्यों की यात्रा करें जो इंटरनेट पर लोकप्रिय नहीं हैं।