एयरपोर्ट के बाद दरभंगा को मिला एम्स, मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें हर डिटेल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। इसकी स्‍थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत की जाएगी। मंत्रिमंडल ने उपरोक्त एम्स के लिए एक निदेशक पद सृजित करने को भी मंजूरी प्रदान की है जिसका मूल वेतन 2,25,000 रुपये (निर्धारित) होगा और साथ में एनपीए भी देय होगा (हालांकि वेतन और एनपीए की कुल राशि 2,37,500 रुपये से अधिक नहीं होगी)।

बिहार- चुनावों से पहले इस शहर से उड़ेंगे विमान, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दैनिक उड़ानों की बुकिंग सितंबर माह के अंत तक शुरू हो जायेगी। बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे के विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद, उन्होंने कहा कि छठ पूजा के शुभ पर्व से पहले ही नवंबर के प्रथम सप्ताह में उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा। श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह उत्तर बिहार के 22 जिलों के लिए वरदान साबित होगा।