श्री आर. के. सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता), भारत सरकार ने विद्युत क्षेत्र पर केंद्रित देश की अग्रणी एनबीएफसी पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन द्वारा विकसित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और सुविधाओं को आज आरा के लोगों को समर्पित किया।
