उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों और माफियाओ को बिलकुल भी बख्शने के मूड में नज़र नहीं आ रही है. इसी क्रम में प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद के अवैध सम्पतियों के खिलाफ सरकार ने युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है. अलाहबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अतीक अहमद के भांजे द्वारा दो बीघे सरकारी जमीन पर किये गए अवैध निर्माण को बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त कर दिया.