पहलगाम आतंकी हमले में शामिल शिक्षक मोहम्मद कटारी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को 26 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों को मदद करने का आरोप है। इस हमले में 26 यात्रियों , जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था, की मौत हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कटारी पेशे से शिक्षक है लेकिन वह कुलगाम में ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में भी काम किया करता था। उस पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप लगे हैं। कटारी ने आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था।

उसकी पहचान तब हुई जब ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों के ठिकाने से बरामद हथियारों और उपकरणों कि जांच की गई। इनमें AK-47 और M9 राइफलें शामिल थीं, जिन्हें बाद की जांच में पहलगाम हमले में इस्तेमाल किया गया है ये साबित हो गया।

ऑपरेशन महादेव 22 मई से कई हफ्तों तक चला और इसमें हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकी मारे गए।

हालांकि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन इलाके जिसे “मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है में हुए हमले में 25 यात्री और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे। मारे गए लोगों में एक भारतीय नौसेना अधिकारी और आईबी कर्मी भी शामिल थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला था।

हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद तीन दिन तक भारत और पाकिस्तान के बीच हमले और जवाबी हमले हुए, जिसके बाद 10 मई को दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *