राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, परिवार ने दी मंजूरी

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। उनकी हत्या मेघालय में हुई थी, जब वे अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर थे। इस दुखद घटना को लेकर राजा के परिवार ने अब इस केस पर बन रही फिल्म को मंजूरी दे दी है।

फिल्म का नाम फिलहाल “हनीमून इन शिलांग” रखा गया है और इसे निर्देशक एसपी निम्बावत बना रहे हैं। निर्देशक ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है, लेकिन कलाकारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का 80% हिस्सा इंदौर में और बाकी 20% मेघालय के विभिन्न हिस्सों में शूट किया जाएगा।

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने बताया, “हमने इस फिल्म के लिए हाँ कहा ताकि लोग जान सकें कि हमारे परिवार के साथ क्या हुआ था। इससे सच सामने आएगा कि इस घटना में सही और गलत कौन था।”

राजा मई में पत्नी सोनम के साथ मेघालय गए थे। कुछ दिनों बाद वे लापता हो गए और 2 जून को उनका शव एक गहरे घाटी में मिला। पुलिस ने इस हत्या में सोनम और उसके कथित प्रेमी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *