भाजपा की जिला अध्यक्षों की सूची में पूर्वांचल की अनदेखी, AAP ने लगाया भेदभाव का आरोप

दिल्ली में भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित 14 जिला अध्यक्षों की सूची में एक भी व्यक्ति पूर्वांचल समुदाय से नहीं है, जिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा हमला बोला है।

AAP के वरिष्ठ नेता ऋतुराज झा और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के करीब 50 लाख पूर्वांचली लोगों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर देखती है, लेकिन उन्हें संगठन में कोई स्थान नहीं देती। उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल समाज के साथ गंभीर भेदभाव है।

ऋतुराज झा ने कहा, “भाजपा की मानसिकता पूर्वांचल विरोधी है और यह 14 जिला अध्यक्षों की सूची से साफ झलकती है। भाजपा अपने फाइव स्टार जिला कार्यालयों में पूर्वांचल के लोगों को प्रवेश लायक भी नहीं समझती।”

अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा पूर्वांचल समुदाय को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने छठ पूजा पर सरकारी अवकाश की घोषणा, स्कूल-अस्पतालों का निर्माण और कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदाहरण दिया।

AAP ने भाजपा पर पूर्वांचल समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी और पूर्वांचल के लोगों के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *