“वो मेरी बेटी जैसी है”: हिमाचल के विधायक हंस राज पर लगे उत्पीड़न के आरोप

हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में एक महिला ने भाजपा विधायक हंस राज पर उत्पीड़न और परिवार को धमकाने के आरोप लगाए हैं। महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए आरोप लगाती दिख रही है कि विधायक और उनके परिवार ने उसे परेशान किया और उसकी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

महिला ने दावा किया कि कुछ लोगों ने यह अफवाह फैलाई कि उसने पैसे लेकर विधायक के खिलाफ आरोप लगाए है। उसने यह भी कहा कि पुलिस और अन्य एजेंसियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि समझौता करने का दबाव बनाया। महिला के अनुसार, विधायक की पत्नी ने भी धमकी दी कि जब हंस राज मंत्री बनेंगे तो “हिसाब चुकता कर लेंगे।”

हंस राज, जो लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं, ने वीडियो जारी कर आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा, “वह मेरी बेटी जैसी है, यह सब मेरी छवि खराब करने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश है।” उन्होंने बताया कि पिछले साल भी इन्होंने ऐसे ही आरोप लगाए थे, जिसकी पुलिस जांच के बाद क्लोज़र रिपोर्ट आ चुकी है।

विधायक ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच की मांग की है और कहा कि वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे ताकि “सच्चाई सामने आ सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *