भारत ने रामनवमी हिंसा पर अपने बयान के लिए इस्लामी सहयोग संगठन या ओआईसी की आलोचना करते हुए कहा है कि यह “उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण हैं।”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “रामनवमी समारोह के दौरान कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाने वाले अपने बयान की निंदा करते हुए, “ओआईसी केवल भारत विरोधी ताकतों द्वारा लगातार हेरफेर करके अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता हैं।”
ओआईसी के सामान्य सचिवालय ने एक बयान जारी कर “रामनवमी के जुलूसों के दौरान भारत के कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाली हिंसा और बर्बरता” पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।”
एक उदाहरण के रूप में, इसने 31 मार्च को बिहारशरीफ में एक भीड़ द्वारा मदरसे की आग लगाने का हवाला दिया और देश पर “इस्लामोफोबिया” का आरोप लगाया।
पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान बंगाल, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हिंसा भड़क गई थी। नई दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर के लिए ओआईसी के “अनुचित संदर्भों” की भी आलोचना की हैं।
31 मार्च को मानवाधिकार परिषद में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव सीमा पूजानी ने कहा, ओआईसी ने “पाकिस्तान को भारत के खिलाफ़ दुर्भावनापूर्ण प्रचार में संलग्न होने के अपने नापाक एजेंडे को पूरा करने के लिए अपने मंच का अपहरण और दुरुपयोग करने दिया हैं।”
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ओआईसी ने मुद्दों पर घोर सांप्रदायिक, पक्षपातपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से गलत दृष्टिकोण अपनाकर अपनी विश्वसनीयता खो दी हैं।
