फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ‘MEE TOO’ मूमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई. पायल को आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पायल ने आरपीआई की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले उपस्थित थे. पायल को पार्टी का सिंबल और हाथ में झंडा देकर सदस्य्ता ग्रहण करवाई गई.
आपको बतादें की जब पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर योन शोषण के आरोप लगाए थे तो रामदास अठावले खुलकर पायल के समर्थन में आये थे और न्याय दिलाने की मांग की थी. यही नहीं, इसके लिए वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे.
हाल ही में रामदास अठावले ने पायल से मुलाक़ात भी की थी. जिसके बाद आज पायल ने RPI की सदस्यता ग्रहण कर ली.
पायल घोष के मामले में अनुराग कश्यप पर FIR तो दर्ज हो चुकी है मगर उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में अनुराग कश्यप से पुलिस एक बार पूछताछ भी कर चुकी है.
