बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब तक टिकट की उम्मीद में बैठे नेताओं के सब्र का बांध अब जवाब देने लगा है। हर दल में कमोबेश यही स्थिति है। कुछ दलों की तरफ से उम्मीदवारों का एलान किया गया है इसके बावजूद ज्यादातर पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। वहीं जिन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान हो चुका है वहां बागियों और रूठों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
टिकट बंटवारे के दौरान एक हैरान करने वाला वाकया तब देखने को मिला जब राबड़ी आवास के बाहर राजद के दो गुटों में मारपीट की नौबत आ गई। यह दोनों गुट भोजपुर जिले की बड़हरा सीट से पहुंचे थे। एक गुट जहां वर्तमान विधायक सरोज यादव की अगुवाई में पहुंचा था वहीं दूसरे गुट में टिकट के दावेदार देवेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ टिकट की चाह में पहुंचे थे।
इसी दौरान कहासुनी से शुरू हुआ वैवद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट की आ गई। इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर अजीब स्थिति देखने को मिली। इस घटना में सरोज यादव को भी हल्की चोटें आई हैं।
आपको बता दें कि राबड़ी आवास के बाहर हंगामे की यह पहली खबर नही है। इससे पहले पिछले दिनों कई बार टिकट के दावेदार आपस मे भीड़ चुके हैं।
