खुशबू सुंदर ने सुबह कांग्रेस से किया एग्जिट और दोपहर को बीजेपी के घर में ली एंट्री

राहुल गाँधी की करीबी खुशबू सुंदर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में खुशबू ने पार्टी की सदस्य्ता ली. सत्यस्ता ग्रहण करते ही खुशबू ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.

पिछले कुछ समय से खुशबू की बीजेपी में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी. खुशबू ने कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गाँधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफे में खुशबू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगते हुए कहा ‘जो लोग पार्टी में काम करना चाहते है उन्हें यहाँ लोग काम नहीं करने दे रहे. कुछ लोग रोड़े अटका रहे है. उनका ज़मीनी हकिकर से कोई लेना देना नहीं है.’

अपने लेटर में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए खुशबू ने लिखा की देश को सही दिशा में ले जाने के लिए मोदी जैसे नेता की ही ज़रूरत है.

सूत्रों के अनुसार खुशबू 2019 की लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ना चाहती थी मगर पार्टी ने इन्हे टिकट नहीं दिया. उसके बाद से खुशबू पार्टी से नाराज़ चल रही थी. कई मोर्चों पर खुशबू ने पार्टी के खिलाफ बयान भी दिए है.

साऊथ की एक्ट्रेस खुशबू को करूणानिधि ने 2010 में द्रमुक पार्टी ज्वाइन करवाई थी. उसके बाद 2014 में खुशबू ने कोंग्रस पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *