बिहार चुनाव: “एक बूँद खून भी रहेगी तो हम पब्लिक के बीच में गुजारेंगे” – जीतन राम मांझी

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद विधायक दलों की बैठक लगातार जारी है. RJD की तरफ से भी आज बैठक बुलाई गई थी. वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी जीते हुए विधायकों के साथ बैठक की है. उसके बाद वह बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे.

वहाँ मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा की इस चुनाव के बाद हमारी पार्टी मजबूत हुई है. मैं कोई भी मंत्रीपद ग्रहण नहीं करूँगा मगर मेरी पार्टी से कोई न कोई मंत्री ज़रूर बनेगा.

जीतन राम मांझी ने कहा “आज हम यहाँ पर मुख्यमंत्री जी को बधाई देने पहुंचे है. हम मुख्यमंत्री रह चुके है इसलिए कम से कम मंत्री पद हम एक्सेप्ट नहीं करेंगे हालांकि इसमें कोई क़ानूनी बाध्यता नहीं है. हमें 2015 में राज्यपाल बनने का अवसर भी मिला था मगर हमने नहीं चुना. सबके अपने सिद्धांत है. एक बूँद खून भी रहेगा तो हम पब्लिक के बीच में गुजारेंगे. राज्यपाल नहीं बनेंगे. मगर यह ज़रूर है की हमारी पार्टी से कोई न कोई नेता मंत्री ज़रूर बनेगा.”

शपथ ग्रहण के मुद्दे पर बात करते हुए मांझी ने कहा “शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री तय करेंगे.  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नितीश कुमार दिवाली के बाद 16 नवंबर को फिर से शपथ ले सकते है. 

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उमा भारती बोलीं-बाल बाल बचा बिहार, मनोज झा ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत से गदगद हैं पीएम मोदी, जानें क्या कुछ कहा

बिहार चुनाव: NDA की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दी बधाई, कहा “बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *