1 करोड़ सरकारी नौकरियां, 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’ – बिहार के लिए NDA का बड़ा वादा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने आज पटना में अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए राज्य के विकास और रोज़गार पर बड़े वादे किए।

एनडीए ने वादा किया है कि अगर दोबारा सत्ता में आई, तो बिहार में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। साथ ही, महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए गठबंधन ने 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है।

रोज़गार सृजन के लिए एनडीए ने “स्किल जनगणना” कराने की घोषणा की है, जिससे हर युवा को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाया जा सके। संकल्प पत्र में कहा गया है, “हर ज़िले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित कर बिहार को ग्लोबल स्किलिंग हब बनाया जाएगा।” बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी बड़े ऐलान हुए हैं — राज्य में चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और सात एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

एनडीए का यह घोषणा पत्र बिहार के प्रवास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित है, जिससे चुनावी माहौल में नई हलचल मच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *