ऐसा क्या हुआ जो मंत्री जी ने MCD पर ही लगा डाला 1 करोड़ का जुर्माना, जाने पूरा मामला

दिल्ली में मंत्री जी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके ऊपर शायद आपको यकीन नहीं होगा. मंत्री जी ने सरकारी महकमे पर ही जुर्माना लगाए दिया. वो भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरे  1 करोड़ का. 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय अचानक शुक्रवार को सुबह सुबह अपने क्षेत्र किराड़ी के दौरे पर निकल गए. सोचा अच्छी आबो हवा में सांस लेंगे और दिल्ली वालों का हाल-चाल जानेंगे. मगर जैसे वह मुख्या मार्ग पर पहुंचे गोपाल राय ने देख कूड़े के ढेर में ज़बरदस्त आग लगी हुई है. मगर वहाँ आग पर काबू पाने के लिए MCD का न ही कोई कर्मचारी था और नहीं कोई अधिकारी. 

इसके बाद गोपाल राय ने अपना दौरा बीच में ही छोड़ा और सीधे अपने ऑफिस पहुंचे. वहाँ पहुँचते ही उन्होंने MCD पर सीधे 1 करोड़ का जुर्माना थोक दिया. असल में गोपाल राय दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष है. जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया. 

इस मामले पर गोपाल राय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा की दिल्ली में प्रदुषण की समस्या गंभीर होती जा रही है. हम लोगों को बार-बार प्रदुषण कम करने के लिए समझा रहे है और दूसरी तरफ सरकारी विभाग ही इसका पालन नहीं कर रहे. इसी लिए MCD के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है. 

आपको बतादें की हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने प्रदुषण काम करने के लिए ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत की थी. दिल्ली सरकार को उम्मीद है की अगर यह अभियान सफल रहा तो दिल्ली में प्रदुषण की मात्रा 13 से 20 प्रतिशत कम हो जायेगी. 

दिल्ली सरकार लोगों से ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ज़ोर दे रही है. दिल्ली सरकार का मानना है की इससे दिल्ली की प्रदुषण की समस्या से निपटा जा सकेगा.  

केजरीवाल ने बताया दिल्ली में क्यों नही खोल पा रहे नए कॉलेज, हाई कटऑफ पर भी दिया जवाब

मुफ्त बिजली और पानी देने के बाद सीएम केजरीवाल ने किया एक और बड़ा ऐलान, जानें

बादलों सहित अरविंद केजरीवाल पर बरसे अनिल विज बोले- केजरीवाल का काम है देश मे आग लगाना, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *