सुशांत केस: अभिनेता के समर्थन में अब इस देश में लगे बिलबोर्ड, बहन श्वेता ने भावुक होकर किया ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले देश ही नहीं पूरे विश्व में थे. जबसे उनके मरने की खबर आयी है तबसे सुशांत को इन्साफ दिलाने को लेकर दुनिया भर से उनके फैंस सोशल मीडिया में मूहिक चला रहे है. 

अब ऐसा ही कुछ देखने को मिला है श्रीलंका में. श्रीलंका में सुशांत सिंह राजपूत को इन्साफ दिलाने के लिए सड़क के किनारे बिलबोर्ड लगाया गया है. इसमें सुशांत सिंह की फोटो के साथ उसमें कैप्शन भी लिखा है. बिलबोर्ड पर लिखा है #SushantJusitceNow, जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत #SriLankaUnitedForSSR. 

बिलबोर्ड की यह फोटो सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और उसके साथ उन्होंने एक इमोशनल ट्वीट भी किया है. उन्होंने दिल का निशान बनाकर लिखा ‘थैंक यू श्रीलंका.’

आपको बतादें की हाल ही में जब 28 दिनों के बाद रिया चक्रवर्ती जेल से रिहा हुई थी तब भी सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था ‘हमारा परिवार धैर्य के साथ लड़ रहा है और आगे बढ़ रहा है.’ 

सुशांत की मौत के बाद सही श्वेता कीर्ति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है और सुशांत को इन्साफ दिलाने की मुहीम में इनका बड़ा हाथ है.

 आखिरकार ड्रग, बॉलीवुड और सुशांत सिंह की मौत पर पहली बार खुलकर बोले अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर बयां किया दिल का दर्द

सुशांत केस में बड़ा अपडेट- एम्स की टीम ने हत्या की थ्योरी से किया इनकार, पढ़ें

सुशांत सिंह केस: रिया की FIR पर अब सुशांत की बहनों से CBI करेगी पूछताछ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *