अटल टनल रोहतांग को खुले हुए 3 दिन भी नहीं बीते है और लोगों ने उसमें हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया. अटल टनल को देखने न सिर्फ भारी मात्रा में लोग पहुँच रहे है बल्कि इसको नुक्सान भी पहुंचा रहे है.
बीआरओ के चीफ इंजीनियर केपी पुरसोथमन ने बताया कि टनल में लगे सीसीटीवी कैमरों में हैरान करने वाली तस्वीरें कैद हुईं है. लोग टनल में जमकर गाड़ियां भगा रहे है. रेस लगा रहे है और एक दूसरे से ओवरटेक कर रहे है. वह न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की ज़िंदगियाँ भी खतरे में डाल रहे है.
उन्होंने कहा की कुछ लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र और आपातकालीन टनल में गाड़ियां घुसा दी. वहीँ एक गाड़ी सवार ने ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर पर ही गाड़ी दे मारी जिससे वह टूट गया. कुछ लोग टनल के अंदर लगे सामानों के साथ छेडछाड़ करते भी दिखाई दिए. ये सभी घटनाएं टनल में कैमरों में कैद हो गई.
वहीँ अब बीआरओ ने हिमाचल सरकार को टनल में सुरक्षा बढ़ाने और अधिक पुलिस बल तैनात करने को लेकर पत्र लिखा है. दूसरी ओर बीआरओ ने लोगों अपील भी की है कि वह सख्ती से नियमों का पालन करे वरना उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी.
