हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, केस दिल्ली ट्रांसफर करने समेत यह है मांग, पढ़ें

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की के साथ गैंगरेप, हत्या और उसके बाद हुई पुलिस की कार्रवाई पर पिछले दिनों पूरे देश मे गुस्सा देखने को मिला।

आमलोगों से लेकर मीडिया और विपक्ष ने इस कार्रवाई की न सिर्फ निंदा की बल्कि यूपी सरकार को घोर आलोचना का सामना भी करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख यूपी सरकार ने डैमेज कंट्रोल के मकसद से पहले इस केस की जांच जहां एसआईटी को सौंपी वहीं बाद में इसकी जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की गई। हालांकि अब इन सब पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगी।

दरअसल दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुबे और कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि यूपी में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो पाएगी।

इसमें पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के वर्तमान या रिटायर्ड जज से कराने की मांग भी की गई है। आज कोर्ट इसी मामले पर सुनवाई करेगी। इसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच करेगी। 

हाथरस पहुंचे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही, देखें वीडियो

हाथरस- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहित 500 पर केस, जानें

हाथरस केस: कांग्रेस नेता का ऐलान, आरोपियों का सर लाओ, 1 करोड़ पाओ

हाथरस केस: एक और बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, पीड़िता के चरित्र पर उठाये सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *