प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने वाले एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता समारोह में 31 अक्टूबर 2020 को गुजरात के केवड़िया में भाग लेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही लोगों को एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर आयोजित एकता दिवस परेड में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेकिन्डा आर्डन को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी हैं।

प्रधानमंत्री ‘ग्रैंड चैलेंजज़ एनुअल मीटिंग-2020’ उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ग्रैंड चैलेंजेज़ एनुअल मीटिंग 2020 के उद्घाटन कार्यक्रम में 19 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन भाषण देंगे।

ग्रेटर नेपाल अभियान के जरिये भारत-नेपाल के रिश्तों में ज़हर घोल रहे है नेपाल के प्रधानमंत्री ओली, अब नैनीताल और देहरादून पर जताया हक़

जिस तरह चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर अपना नाजायज़ हक़ जताता रहा है उसी तरह अब नेपाल भी उसकी दोस्ती में अँधा होकर उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल समेत हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम के कई शहरों पर अपना दावा ठोक रहा है.