ग्वालियर-मुरैना फ्लाईओवर राष्ट्र को समर्पित

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर स्थित 1.420 किमी लंबे फ्लाईओवर आज राष्ट्र को समर्पित किया। यह फ्लाईओवर 108 करोड़ रुपये की लागत से बनी है

देश की दूसरी व दक्षिण भारत की पहली किसान रेल का शुभारंभ

देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेल का शुभारंभ बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वाय.एस. जगनमोहन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी. अंगड़ी ने अध्यक्षता की। दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल के अंतर्गत, यह विशेष गाड़ी के रूप में अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) से आदर्श नगर (दिल्ली) के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि किसान रेल से कृषि की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, वहीं श्री रेड्डी ने कहा कि इसके माध्यम से आंध्र प्रदेश के मशहूर फल देश में सुगमता से पहुंचेंगे।

मोदी कैबिनेट के हेल्थ कार्ड में मोदी ने किया टॉप, जानिये बाकी मंत्री है कितने फिट

हर रोज़ स्वास्थय मंत्रालय कोरोना पर भारत का हेल्थ कार्ड जारी करता है. भारत में कोरोना के कितने नए मामले आये. कोरोना से कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मगर क्या आपको कोरोना संकट से लड़ने वाली मोदी कैबिनेट की हेल्थ की जानकारी है. इसलिए आज हम आपको बताते है मोदी कैबिनेट में मंत्रियों का हेल्थ कार्ड. इस रिपोर्ट में हम आपकी जानकारी देंगे की कौनसा मंत्री आखिरी बार अस्पताल में कब भर्ती हुआ था.