आत्मनिर्भर भारत- 1.5 करोड़ किसानों को सरकार ने केसीसी के माध्यम से उपलब्ध कराए 1.35 लाख करोड़ रुपये

सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए मछली पालकों, पशु पालकों समेत 1.5 करोड़ किसानों को केसीसी जारी करने की उपलब्धि हासिल की गई है। जारी किए गए सभी किसान क्रेडिट कार्डों के लिए खर्च की कुल सीमा 1.35 लाख करोड़ रुपये है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रैंड आईटीसी चैलेंज को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, कुल 213 प्रस्ताव मिले

यह पायलट परियोजना 100 गांवों में लागू होगी। सर्वश्रेष्ठ समाधान देने वाले भागीदार को 50 लाख रुपये और प्रत्येक रनरअप को 20-20 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

श्री पीयूष गोयल ने कृषि सुधारों को देश के किसानों के लिए बड़ा परिवर्तनकारी आंदोलन कहा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कृषि सुधारों को देश के किसानों के लिए एक बड़ा परिवर्तनकारी आंदोलन कहा है। तेलंगाना चैंबर्स उद्योग एवं वाणिज्य परिसंघ के कार्यक्रम “नया विश्व – आत्मनिर्भर भारत” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुधार भारत के कृषि के इतिहास को बदल देंगे। इससे किसानों की उत्पादकता और आय में बढ़ोत्तरी होगी।

जानें UNGA के 75 वें सत्र में क्या बोले पीएम मोदी,पढ़ें पूरा भाषण

एक बहुत बड़ा सवाल है कि जिस संस्था का गठन तब की परिस्थितियों में हुआ था, उसका स्वरूप क्या आज भी प्रासंगिक है? सदी बदल जाये और हम न बदलें तो बदलाव लाने की ताकत भी कमजोर हो जाती है |

UC ब्राउजर और टिकटॉक के विकल्प के रूप में लॉन्च हुआ iC ब्राउज़र, 4.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत टाटा कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने भारतीय बाज़ार के लिए iC ब्राउज़र लांच किया है

बिहार- जेपी नड्डा ने आत्मनिर्भर बिहार का दिया नारा, तेजस्वी बोले- पहले उधार के चेहरे को छोड़ बीजेपी तो आत्मनिर्भर बने…

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार चुनावों से पहले आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करते हुए नया नारा दिया जन-जन की पुकार आत्मनिर्भर बिहार। इसके अलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की है। माना जा रहा है कि सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए यह बैठक हुई है। इससे पहले अपने संबोधन में नड्डा ने जहां पीएम मोदी की तारीफ की वहीं राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

Coronavirus Update- पिछले 24 घंटे में मिले 55,079 नए मामले,876 की मौत, 6 राज्यों में कोई मौत नहीं

पिछले 24 घंटों में भारत मे 55,079 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आने से 876 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

आत्मनिर्भर’ भारत की दिशा में आज दो बड़े कार्यक्रम, एक का पीएम तो दूसरे की शुरुआत करेंगे रक्षा मंत्री

पीएम मोदी आज अंडमान निकोबार में समुद्र के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन करेंगे ।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आत्मनिर्भर भारत सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।

रक्षामंत्री का अहम ऐलान, रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध

मंत्रालय ने 101 रक्षा उपकरणों की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर रोक लगाई जाएगी और यह उपकरण अब भारत के अंदर ही तैयार किये जाएंगे।