कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां मोगा में वह ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस अगले तीन दिन तक खेती बचाओ यात्रा निकालेगी। आज दोपहर तकरीबन 12 बजे राहुल गांधी मोगा पहुंचे।
राहुल गांधी ने बतौर अध्यक्ष कांग्रेस के अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित किया इस दौरान वह लगातार मोदी सरकार और बीजेपी के साथ आरएसएस पर हमलावर रहे और जमकर शब्दबाण चलाये।
कांग्रेस ने अपना 84 वां अधिवेशन मनाया। इस दौरान अध्यक्ष के तौर पर न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी जमकर गरजे। मोदी, बीजेपी और आरएसएस के साथ कई अन्य मुद्दों को भी उठाया गया।