खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2020-21 के दौरान सरकार द्वारा अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार ही किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिस प्रकार से पिछले सीजन में होती रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां मोगा में वह ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस अगले तीन दिन तक खेती बचाओ यात्रा निकालेगी। आज दोपहर तकरीबन 12 बजे राहुल गांधी मोगा पहुंचे।
पर्यटन मंत्रालय ने देखो अपना देश वेबिनार श्रृंखला के तहत 19 सितंबर 2020 को “प्रमोटिंग डेस्टिनैशन विद ऑथेन्टकैटड क्विज़ीन” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जिसमें भारत को विभिन्न व्यंजनों की भूमि के रूप में पेश किया गया।