महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. मुंबई से 98 किलोमीटर उत्तर में शनिवार सुबह 6:36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 आंकी गई है.
