चीन और पाकिस्तान से जारी सीमा विवाद के बीच आज अमरीका के रक्षा एवं विदेश मंत्री माइक पोम्पियो नई दिल्ली पहुंचे है. माइक यहाँ तीसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे. वार्ता के तहत माइक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. माइक पोम्पियो के साथ उनकी बीवी सुसान पॉम्पियो भी पधारी है.
भारत और अमेरिका के बीच 2+2 मीटिंग मंगलवार से प्रारंभ होगी. माइक सुबह वॉर मेमोरियल पर जाकर जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और उसके बाद हैदराबाद हाउस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. शाम को सात बजे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. इसके बाद रात का डिनर आयोजित किया जाएगा.
दोनों देशों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. रक्षा और तकनिकी मामलों में दोनों देशों के बीच खास मुद्दों पर समझौते हो सकते है. वहीँ चीन की नज़र इस मुलाकात पर लगातार बानी ही है.
इस यात्रा से पहले चीन के अखबार गोबल टाइम्स ने लिखा है की जितना भारत इस दौरे को लेकर उत्साहित है ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा. अमरीका के रक्षा मंत्री का यह आम दौरा है. इस दौरे से कुछ खास असर नहीं पड़ने जा रहा.
भारत और अमेरिका के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की घोषणा 2017 में हुई थी जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली मुलाकात हुई थी. सितंबर 2018 में भारत-अमेरिका के बीच पहली 2+2 वार्ता हुई जबकि दिसंबर 2019 में दूसरी बार.
आपको बताते है की किन प्रमुख मुद्दों पर इस वार्ता में बातचीत हो सकती है.

