पुष्पम प्रिया और उदित राज का ईवीएम को लेकर सवाल, लोगों ने लिए मजे

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान आने से लेकर अभी तक एक बार पहिए एनडीए को बहुमत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी बीच कुछ सीटों के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी के चुनाव हारने की खबर है। 


दूसरी तरफ सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी जो दो सीटों से लड़ रहीं थी दोनो ही सीट पर एक हजार वोट का आंकड़ा भी पार नही कर सकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है। पुष्पम ने फसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा,’ ईवीएम हैक बिहार में,प्लुरल्स वोट चुराकर हर बूथ पर एनडीए को ट्रांसफर, डेटा साफ है।’

उदित राज ने एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए लिखा,’जब मंगल ग्रह और  चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *