सीएम नीतीश ने दलाई लामा को इस वजह से दिया धन्यवाद, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद एक बार फिर बिहार की सत्ता में सीएम नीतीश की वापसी तय हो चुकी है। अब बस शपथ की औपचारिकता बाकी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने दलाई लामा को उनसे मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। सीएम ने कहा,’बिहार विधानसभा चुनाव में एन०डी०ए० को मिली जीत पर बधाई देने हेतु परम पावन दलाई लामा जी का आभार व्यक्त करता हूं।’


आपको बता देें कि दलाई लामा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर बुधवार को सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी थी। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख को लिखे पत्र में तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा कि बिहार के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में कुमार के सामने जो भी चुनौतियां आएं, वह दूर हों। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनकी मित्रता का आदर करता हूं और बिहार यात्राओं, विशेष रूप से बोध गया की यात्रा के दौरान आपसे मिले आतिथ्य का भी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *