यूपी-भयानक सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का एलान

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां मानिकपुर पुलिस थाने के अंतर्गत प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में छह बच्चों समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार रात 12 बजे के आसपास हुआ है। देशराज इनारा गांव के पास हुए इस हादसे में बोलेरो में बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंचर होने की वजह से एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में 7 से 15 वर्ष के छह बच्चों जबकि 20 से 60 वर्ष उम्र के आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बारात से वापस लौट रही थी।

गुरुवार देर रात प्रतापगढ़ में हुए हादसे के दौरान छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अफसरों से पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *