अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पढ़ें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय राज को मुम्बई पुलिस ने गोंदिया स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। विजय राज पर उनकी क्रू मेंबर में शामिल एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय राज हाल ही में बालाघाट में अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक उनके क्रू मेंबर्स में शामिल एक महिला ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता पर आईपीसी की धारा 354 ( A & D) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि इस बारे में एक्टर की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नही मिल सकी है।

एडिशनल SP गोंदिया अतुल कुलकर्णी ने अभिनेता विजय राज की गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए कहा,’अभिनेता विजय राज (फाइल फोटो) को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है।’

आपको बता दें कि बॉलीवुड में 1999 में डेब्यू करने वाले विजय राज ने ‘रन’ फ़िल्म में कौवा बिरयानी सहित अन्य कॉमेडी सीन की वजह से प्रसिद्धि की बुलंदियों को छुआ था। इसके अलावा वह धमाल, मुम्बई टू गोवा, रघु रोमियो और गली बॉय जैसी कई फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं।

आखिरकार ड्रग, बॉलीवुड और सुशांत सिंह की मौत पर पहली बार खुलकर बोले अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर बयां किया दिल का दर्द

बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री तक भी पहुंची ड्रग्स केस की जांच, जानिए NCB ने किन सितारों को किया सम्मन

जब इफ्तार के बहाने खत्म हुआ था बॉलीवुड का सबसे बड़ा रार, दुश्मन बन बैठे यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *