बिहार में मिले कोरोना के 1928 नए मरीज, 15 की मौत, रिकवरी रेट 87.95 पर पहुंची

दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस का कहर बिहार में भी जारी है। हर दिन हज़ारों लोग इसके संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बिहार भी इससे अछूता नहीं है। बिहार में अभी तक 1,38,265 मामले सामने आ चुके हैं। इस जानलेवा वायरस से अभी तक 709 लोगों की मौत भी सूबे में हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 15,954 है।


बिहार के लिए अच्छी और राहत देने वाली खबर यह है कि राज्य में रिकवरी दर 87.95 फीसदी पर पहुंच चुकी है। यह स्थिति देश के कई अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। वहीं हर दिन एक लाख से ज्यादा टेस्ट होने के बाद भी लगातार संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2000 के अंदर रहना भी बड़ी राहत देने वाला है। अब तक इस महामारी से 1,21,601 लोग ठीक हो चुके हैं। 


कल हुए सैंपल टेस्ट की बात करें तो कुल 1,07,730 टेस्ट किये गए और 1928 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 24 घण्टों में 15 लोगों की मौत हो गई। वही कुल 2,027 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस लौट गए। विभाग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि प्रदेश में अब तक 33,02,720 टेस्ट किये जा चुके हैं। आपको बता दें कि संक्रमितों का रिकवरी रेट 87.95 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *