नासिक के अति सुरक्षित जेल में आज एक कैदी ने आत्महत्या का असफल प्रयास किया। उसने ऐसा क्यों किया यह तो अब तक पता नही चल सका है लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। कैदी ने यह प्रयास जेल की शौचालय में किया, उसी समय उसका एक साथी जो उसी जेल।में बंद है,उसे आभास हुआ कि शायद कुछ गड़बड़ है और जब उसने देखा तो वह शौचालय में अपने जान देने के प्रयास में लगा था।
इस कैदी का नाम सोमनाथ दगड़ू सेन्डे बताया जा रहा है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि लोकलज्जा और अपने किये पर पछतावे की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। इसके अलावा यह भी गौर करने योग्य बात है कि जेलों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को इन मामलों से निपटने के लिए जागरूकता के साथ सख्ती बरतने की जरूरत है।