राम रहीम और हनीप्रीत को रिमांड में लेकर राज उगलवायेगी पुलिस

हनीप्रीत इंसान यह वह नाम है जो एकदम अचानक से मीडिया के सुर्खियों में आया और छा गया पिछले एक महीने से शायद ही कोई दिन ऐसा रहा हो जिस दिन कोई खबर न चली हो। यह नाम है बलात्कार के आरोपों में 20 साल की सजा काट रहे बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी का जो अब पुलिस के गिरफ्त में है।

हनी प्रीत पर देशद्रोह और हिंसा भड़काने जैसे कई गंभीर आरोपों में मामले दर्ज है। राम रहीम के जेल जाने के बाद से लगातार उसकी तालाश जारी थी। कई राज्यों की पुलिस उसके पीछे थी लेकिन अब तक वह सब की नजरों से ओझल ही रही थी।

हालांकि अब वह गिरफ्तार हो चुकी है और पुलिस उससे पूछताछ कर राम रहीम और डेरे के राज उगलवाने में लगी है। गिरफ्तारी से पहले वह मीडिया को इंटरव्यू देकर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुकी है इसके अलावा अपने रिश्ते को भी पाक साफ बता चुकी है।ऐसे में यह माना जा रहा है कि जब उसे लगा कि अब उसे गिरफ्तार होने चाहिए तभी उसने गिरफ्तारी दी और अपनी बातों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा कर गई।


आपको बता दें कि वह अपने पति से तलाक ले चुकी है,एक महीने से पुलिस इसकी खाक छान रही थी और जो बाबा के डेरा में हुकुम का इक्का थी।उसकी खनक ऐसी थी कि बिना इसकी मर्जी के डेरे का पत्ता तक नही हिलता था। हालांकि अब देखना यह है कि पुलिस को उससे क्या जानकारी मिलती है और किन राजों से पर्दा उठ पाता है।


बताया जा रहा है कि इतनी पड़ताल और पुलिस के पीछे पड़े होने के बावजूद वहः अलग अलग राज्यों में घूमती रही।इसी बात से अंदाजा लगता है कि समर्थक कितने कट्टर हैं और ऐसे आरोप उन्हें डिगा नही सके। आज भी उनकी आस्था राम रहीम में बरकरार है।यही वजह है कि कभी हनीप्रीत दिल्ली में तो कभी हरियाणा पंजाब और राजस्थान में छिपती फिर रही थी।


आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की फिराक में पुलिस है। इसके अलावा आज राम रहीम को भी कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगे जाने की सम्भावना है।ऐसे में देखना है अब बाबा और बेबी को कोर्ट से क्या हासिल होता है और पुलिस को क्या जानकारी मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *