केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माँ का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। इस बात की जानकारी डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी है। ख़बरों के मुताबिक उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से आज सुबह हो गया।
डॉ हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में लिखा,” उदास मन के साथ यह बताना पड़ रहा है इस पृथ्वी पर सबसे प्रिय, मेरी माँ का सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।”
उन्होंने आगे लिखा,”एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक, उनके जाने से मेरे जीवन में एक शून्य उभर आया है जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।”
Heartbroken to inform that my dearest person on earth, my Mother, has left for heavenly abode.
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) September 6, 2020
She was 89 & suffered a cardiac arrest today morning.
A towering personality, my guide & philosopher, she has left a void in my life that none can fill.
May her pious soul find peace. pic.twitter.com/wCAm0P74OC