लद्दाख में भारत- चीन सीमा पर जारी तनातनी के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर चीन को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज एक बार फिर PUBG समेत 118 चीनी एप्प पर बैन लगाने की घोषणा की है। इस बाबत जारी आदेश में भी कहा गया है कि यह चीनी एप्प राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे और इससे संबंधित कई शिकायतें मंत्रालय को मिली थी।
Government blocks 118 mobile apps which are prejudicial to sovereignty and integrity of India, Defence of India, Security of State and Public Order: Govt of India
— ANI (@ANI) September 2, 2020
PUBG MOBILE Nordic Map: Livik, PUBG MOBILE LITE, WeChat Work & WeChat reading are among the banned mobile apps. pic.twitter.com/VWrg3WUnO8
आपको बता दें कि यह पहला मौका नही जब सरकार ने चीनी एप्प पर बैन लगाने का आदेश जारी किया है। इससे पहले सरकार ने हाल ही में 59 चीनी ऐप को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय ऐप TikTok भी शामिल था। बाद में सरकार ने 47 और ऐप को बैन किया था। सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था।