उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम’ शुरू किया हैं।
एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वंचित वर्ग की बेटियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा हैं।
अभियान का उद्देश्य लड़कियों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में सक्षम बनाना हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के पूर्णकालिक शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ में एक फरवरी से प्रशिक्षण शुरू होगा। महानिदेशक, स्कूली शिक्षा, यूपी, विजय किरण आनंद ने कहा कि आरोहिनी कार्यक्रम का उद्देश्य, जिसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा, लिंग संवेदीकरण हैं।
पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रत्येक कस्तूरबा गांधी स्कूल के दो शिक्षक छात्राओं को शिक्षित करेंगे। तीसरे चरण में इस अभियान को सामुदायिक स्तर पर चलाया जाएगा।