भोला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6 : अजय देवगन-तब्बू की फिल्म की हाफ सेंचुरी; 50 करोड़ रुपये को पार कर चुकि है फ़िल्म

अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर भोला टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। तब्बू अभिनीत, यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

रामनवमी के त्योहार पर रिलीज होने के बाद, फिल्म अपने पांच दिनों के विस्तारित सप्ताहांत में 49 करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज करने में सफल रही।

अजय देवगन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमाला पॉल और दीपक डोबरियाल भी हैं। फिल्म में तब्बू ने हार्ड कोर एक्शन पर हाथ आजमाया है और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद ही किए हैं।

कई राज्यों में फिल्म के इवनिंग कलेक्शन में इजाफा हो रहा हैं। उद्योग ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, भोला ने अपने पहले मंगलवार (छठे दिन) पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल घरेलू संग्रह लगभग 54 करोड़ रुपये हो गया।

रिलीज के पहले दिन, भोला ने 11.20 करोड़ रुपये कमाए, उसके बाद दूसरे दिन (शुक्रवार) को 7.40 करोड़ रुपये और शनिवार और रविवार को क्रमशः 12.20 करोड़ रुपये और 13.48 करोड़ रुपये कमाए।

भोला अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान और रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार के बाद 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 2023 की तीसरी हिंदी रिलीज हैं।

एक्शन थ्रिलर 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करेगा या नहीं, यह देखना अभी बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *